बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र हंगामे के भेंट चढ़ गया। इस दौरान सदन के बाहर और अंदर खूब जुबानी जंग भी हुई। विधान परिषद में नेता विरोधी दल और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला। उन्होने आरोप लगाया कि वो बचपन से बोरिंग रोड पर गुंडई करते थे, लड़की छेड़ते थे। अब दूसरो पर गुंडई करने का आरोप लगाते हैं।

सीएजी की रिपोर्ट में 71 हजार करोड़ के खर्च का सरकार के जवाब नहीं देने के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि ये तो पहली बार नहीं हो रहा, जब से नरेंद्र मोदी की केंद्र में और नीतीश कुमार की बिहार में सरकार बनी है, तब से एक के बाद एक घोटाले होते जा रहे हैं। घोटाला पर घोटाला सामने आ रहा है और फिर भी सरकार चुप बैठी है लेकिन बिहार की जनता सब समझती है।

तंज कसते हुए विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पैदा हुए हैं, तभी से दुनिया बनी है। इससे पहले कुछ नहीं था। इससे पहले राबड़ी ने बेटे तेजस्वी यादव की जान को खतरा बताया है।

उन्होने कहा कि पहले भी चार बार मारने की कोशिश की गई थी। तेजस्वी बच्चा है, हम जानते हैं कि कौन कौन लोग उसके पीछे लगा है। यह भाजपा- जदयू की साजिश है। पांच दिन का मॉनसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया। हालांकि कई विधेयक भी इसी हंगामे के बीच पास हुए। आपको बता दें 17वीं विधानसभा का ये आखिरी सत्र था।

Leave a Reply