मुजफ्फरपुर: में घुसकर सोई हुई महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और ढोलना काटने वाला एक गिरोह अहियापुर थाना इलाके में सक्रिय है। चार अपराधियों का गिरोह है, इसमें से एक पकड़ा गया है। तीन फरार हैं। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है।

बीते 18 जुलाई को अहियापुर के मिठनसराय माधोपुर गांव में भुलटुन सहनी की पत्नी लालो देवी, महेश्वर सहनी की पत्नी विनीता देवी, विदेश्वर महतो की पुत्री पिंकी कुमारी और दिलीप साह की पत्नी लक्ष्मी देवी के गले से मंगलसूत्र व ढोलना काट लिया गया। अगले दिन 19 जुलाई की रात मिठनसराय के बगल वाले गांव गोसाईपुर में फिर से गिरोह के शातिरों ने धावा बोला।

यहां दिनेश सहनी की पत्नी सबिता देवी घर में सोई हुई थी। देर रात में तीन शातिर चोर घर में चुपके से घुस गए। सबिता के गले से मंगलसूत्र व ढोलना काटकर खींच लिया। इसके बाद शातिर लक्ष्मी की बहू के गले से मंगलसूत्र व ढोलना काट रहा था। इसी दौरान उसकी नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो लोग जग गए। चारों अपराधी भागे। इसमें से एक को ग्रामीणा ने खदेड़कर लीची गाछी में घेरकर पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित कुमार बताया। वह गोसाईपुर का ही रहने वाला है। ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में रोहित ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस ने उन तीनों को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वे फरार मिले। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि एक शातिर की गिरफ्तारी के बाद इलाके में घटना रुक गई है। फरार शातिरों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।








Leave a Reply