पटना स्थित “जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान” सभागार में लघु उद्योग भारती बिहार द्वारा आयोजित “उद्यमिता सम्मान समारोह एवं उद्यमी सम्मेलन 2025” में राज्य भर से आए उद्यमियों ने भाग लिया और बिहार में उद्यमिता की नई दिशा को रेखांकित किया। इस विशेष अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री माननीय श्री नीतिश मिश्रा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


नीतिश मिश्रा जी, जिनका बहुआयामी अनुभव बिहार में स्वदेशी और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अपने विचारों से उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया और ‘आत्मनिर्भर बिहार’ की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।




साथ ही कार्यक्रम में “उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद” के अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर भीमसेरिया, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिव शंकर प्रसाद साहू, श्री श्याम भरतीया, श्री रमेश केजरीवाल सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



यह सम्मेलन न केवल सम्मान का अवसर था, बल्कि नए विचारों, सहयोग और नेटवर्किंग के लिए एक सशक्त मंच भी बना।






Leave a Reply