MUZAFFARPUR

चेहरा चमकाने के लिए कूदते रहते हैं, तेजस्वी ने नीतीश के मंत्री को कहा बंदर; बवाल मच गया

बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार के मंत्री के लिए बंदर शब्द का प्रयोग किया है। सदन के अंदर भी उनके ऐसे बयान के लिए बवाल हो गया। सभी मंत्री खड़े होकर माफी की मांग करने लगे स्पीकर नंदकिशोर यादव के हस्तक्षेप से शांत किया गया। सदन के बाहर भी उन्होंने इसे दोहराया। तेजस्वी के बयान पर बीजेपी और जदयू ने तीखा रिऐक्शन दिया है।

चेहरा चमकाने के लिए कूदते रहते हैं, तेजस्वी ने नीतीश के मंत्री को कहा बंदर; बवाल मच गया

मानसून सत्र के चौथे दिन विधानसभा परिसर में तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में कुछ ऐसे मंत्री हैं जो सदन में चेहरा चमकाने और हाइलाइट होने के लिए बंदर की तरह उछलते कूदते रहते हैं। और उनका कोई काम तो है नहीं। केवल चेहरा चमकाना है। ना तीन में, ना तेरह में।

बार बार कूद रहा है आदमी, कोई मतलब है। कोई बात है क्या बोलने के लिए। उन्होंने सदन में कहा कि कुछ मंत्रियों ने सीएम नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.