MUZAFFARPUR

कांवड़ियों की सेवा में समर्पित शिव सेवा समिति द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर आयोजित 

मुजफ्फरपुर : श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव सेवा समिति, मुजफ्फरपुर द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा हेतु निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर NH-22 स्थित शंभू मार्केट, चंद्रहट्टी, कुढ़नी में प्रत्येक दूसरी, तीसरी एवं चौथी सोमवारी को लगाया जाएगा।

जहां कांवड़ियों के लिए भंडारा, स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, चाय-बिस्कुट, शर्बत आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। जिससे कि उनकी यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बन सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.