MUZAFFARPUR

बाबा गरीबनाथ महोत्सव में छैला बिहारी ने बांधा भक्ति का समां, गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

मुजफ्फरपुर: जिले के कफेन स्थित दर्शनीय धर्मशाला में बाबा गरीबनाथ महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन हॉबी वेल्स आइसक्रीम के सहयोग से किया गया।  जिसमें केंद्रीय मंत्री डॉ. राज भूषण निषाद, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय, महापौर निर्मला साहू, उपमहापौर डॉ. मोनालिसा, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, इंद्रा देवी, डॉ. संजय पंकज, अंबिका बाबा, सलटू भाई, टुनटुन दादा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया।

जहां बाबा गरीबनाथ की पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती के साथ शिवमय वातावरण में प्रसिद्ध भक्ति गायक छैला बिहारी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मौके पर अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने कहा कि हमारा उद्देश्य बाबा बैद्यनाथ की तर्ज पर बाबा गरीबनाथ धाम में भी श्रेष्ठ कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करना है। यह आयोजन भक्ति, संस्कृति और सामुदायिक सौहार्द का अनुपम संगम बनकर सबके लिए अविस्मरणीय सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.