MUZAFFARPUR

बिहार में सुरक्षा बलों को ब’म से उ’ड़ाने की कोशिश, 3 किलोग्राम का आ’ईईडी ब’रामद

गया: जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लुटवा के जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नाकाम हो गई है. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने जमीन में छिपाकर प्लांट किया गया एक कमांड आईईडी बरामद किया है. नक्सलियों ने विस्फोटक को सीरियल तरीके से जमीन में प्लांट किया था. फिलहाल बम को डिफ्यूज कर दिया गया है.

सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने की थी साजिश

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए जंगल में आईईडी प्लांट किया था, ताकि वो सुरक्षा बलों को निशाना बना सकें, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षा बलों ने जिले के लुटवा थाना से 15 किलोमीटर दूर दोहराई जंगल में सर्च आपरेशन के दौरान आईईडी बम बरामद कर लिया.

3 किलोग्राम का आईईडी बम बरामद

गया में पहले से ही नक्सलियों की कमर टूट चुकी है, लेकिन नक्सलियों की ओर से घटना को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की जाती रही हैं. सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 किलोग्राम का कमांड आईईडी बम बरामद किया है.

बम को जमीन में प्लांट करके रखा था

बताया जा रहा है कि इस बम को नक्सलियों ने पहाड़ की चट्टानों के नीचे जमीन में गहरे दबाकर प्रेशर कुकर के जरिए प्लांट किया था. वहीं, सुरक्षा बलों और जिला पुलिस के जवान लगातार क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे हैं, ताकि नक्सलियों की हर गतिविधि को रोका जा सके.

5 घंटे तक चला था सर्च ऑपरेशन

सिटी एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि 5 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. जिसमें सुरक्षा बलों ने बम बरामद किया है. बम को डिफ्यूज कर दिया गया है. पुलिस की इस सफलता से नक्सलियों का मनोबल टूटा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.