MUZAFFARPUR

छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जेडीयू विधायक का भां’जा फायरिंग कर फरार, अ’वैध ह’थियार ब’रामद

खगड़िया : बिहार की खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चौथम थाना क्षेत्र के अग्रहण गांव में जदयू विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल के भांजे नरेश सिंह के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं.

हथियार और कारतूस की बड़ी खेप जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक 315 बोर की राइफल, दो अर्धनिर्मित कट्टा और कई राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

दबंगई और फायरिंग के बाद हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि विधायक के भांजे और उनके बेटों की इलाके में दबंगई की कई शिकायतें मिल रही थीं. मेला में फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस ने ये छापामार कार्रवाई की है.

फायरिंग कर फरार हुआ अभियुक्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल, एक देशी कट्टा, दस राउंड जिंदा गोली और दस खोखा जब्त किया है. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान नरेश सिंह अपने दो बेटों के साथ पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया.

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

इस मामले में एसपी राकेश कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले की गहन जांच जारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.