MUZAFFARPUR

बिहार में PM मोदी से तेजस्वी यादव के तीखे सवाल, मटन पार्टी से लेकर कानून व्यवस्था को लेकर घेरा

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. इसी बीच पीएम बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 11 प्रमुख सवाल पूछे हैं. जिसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह द्वारा सावन के महीने में मटन पार्टी से लेकर बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के प्रश्न शामिल हैं.

तेजस्वी यादव ने पीएम से पूछा सवाल

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पीएम मोदी आज बिहार आकर सबसे पहले सावन में मटन पार्टी करने वाले नेताओं को मोतिहारी में मंच पर सम्मानित करेंगे और अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे. साथ ही अपने प्रवचनों के दोहरेपन का सावर्जनिक परिचय देंगे.

मोतिहारी चीनी मिल का जिक्र

मोतिहारी चीनी मिल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के पुराने भाषण को याद दिलाते हुए तेजस्वी यादव ने पूछा कि 132 महीने पहले मोतिहारी में चीनी मिल खुलवाकर उसकी चीनी से बनी चाय पीने का वादा प्रधानमंत्री बनने के साढ़े 11 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है. जिससे वो प्रायश्चित करेंगे और इसका दोषी सम्राट अशोक या चंद्रगुप्त मौर्य को ठहराएंगे.

तेजस्वी यादव का पीएम पर तंज

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था का जिम्मेदार आज से पांच दशक पहले की सरकारों को ठहरायेंगे. साथ ही किसानों को अपराधी बताने वाली बिहार पुलिस को सम्मानित करेंगे. इसके अलावा जुमलों की इतनी भारी मूसलाधार बारिश करेंगे कि इंद्र देवता भी शर्मा जाएंगे.

पीएम की बातों को बताया काल्पनिक डरावनी

तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आगे लिखा कि अन्य राज्यों के चुनावों की तरह जुबान से बिहार को नंबर-1 बनाएंगे. नवंबर तक वो ज्वलंत मुद्दों की बजाय काल्पनिक डरावनी बातें करेंगे.

सीएम नीतीश पर भी साधा निशाना

फिर यह घोषणा नहीं करेंगे कि चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार एनडीए के मुख्यमंत्री होंगे. तेजस्वी यादव ने जिले के स्कूल बंद होने पर कहा कि पीएम दो दिन से जिले के सब स्कूल बंद करवा र एंटायर पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कराएंगे.

फिजूल खर्ची का लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर हो रहे खर्च को लेकर पूछा कि बिहार जैसे गरीब राज्य का 100 करोड़ रुपए अपनी रैली पर खर्च करके चंद घंटों में ही वापस दिल्ली चले जाएंगे. टेलीप्रॉम्पटर देखकर अभिनय के साथ वहीं घिसी-पिट्टी घोषणाएं पढ़ेंगे और जंगलराज, विपक्ष, लालू प्रसाद, आरजेडी इत्यादि शब्दों का अत्यधिक इस्तेमाल करेंगे.

7200 करोड़ की पीएम देंगे सौगात

बता दें कि पीएम मोदी मोतिहारी में 7200 करोड़ रुपए की विभिन्न योजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. गांधी मैदान में 6 से 7 विशाल हैंगर लगाए गए हैं, ताकि लोग छांव में बैठकर पीएम का भाषण सुन सकें. इस विशाल जनसभा में 4 लाख लोगों के पहुंचने की जानकारी है. पीएम मोदी अब तक 52 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं. इस साल यह उनका पांचवां दौरा है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.