मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चुरा गली कल्याणी चौक में सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट की तरफ से सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां संस्था की संस्थापिका बबली कुमारी ने बताया कि इस अवसर पर संगीत प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बेस्ट ड्रेसअप जैसे थीम पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।




जिसमें जीतने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।




इस दौरान टीम के सदस्यों ने काफी आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाया। मौके पर संस्था के रानू गुप्ता, विमला गुप्ता, पूनम गुप्ता, ज्योतिका द्विवेदी, वेणु वर्तिका, सुनीता प्रकाश, निशा शर्मा एवं मीरा देवी उपस्थित रहीं।





Leave a Reply