MUZAFFARPUR

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान महिला अभ्यर्थियों से उतरवाया मंगलसूत्र, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बिहार के जमुई जिले के मलयपुर स्थित प्लस टू हाई स्कूल में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक विवाद सामने आया है। परीक्षा देने आई महिला अभ्यर्थियों से मंगलसूत्र सहित सभी गहने उतरवा लिए गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भागलपुर निवासी गोपाल चौधरी अपनी पत्नी प्रिया कुमारी को परीक्षा दिलवाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब एडमिट कार्ड में ऐसी किसी पाबंदी का जिक्र नहीं है, तो फिर मंगलसूत्र उतरवाना कहां तक उचित है?

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कई महिला अभ्यर्थियों ने विरोध भी किया लेकिन मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के सख्त निर्देशों के कारण सभी को अपने गहने, खासकर मंगलसूत्र, उतारकर अपने परिजनों को सौंपने पड़े। इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट का कहना था कि यह आदेश ऊपर से आया है और वे केवल निर्देशों का पालन कर रहे हैं। बिहार

अभ्यर्थी सोनम कुमारी, पूजा कुमारी, दीपा कुमारी और राखी कुमारी ने भी बताया कि एडमिट कार्ड में कहीं भी मंगलसूत्र या किसी अन्य आभूषण के प्रतिबंध का उल्लेख नहीं था। इसके बावजूद उन्हें सभी गहने उतारने को कहा गया, जिसे उन्होंने अपमानजनक और असंवेदनशील बताया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.