MUZAFFARPUR

बिहार में फर्जी शराबबंदी खत्म करेंगे प्रशांत किशोर, कहा – लोगों को नहीं खरीदनी होगी 100 वाली बोतल 300 में

बिहार में शराबबंदी  कानून को लगभग 10 साल होने को है। लेकिन इसके  बाद भी बिहार में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने में नीतीश सरकार पूरी तरह से कामयाब नहीं हो पाई है। अब बिहार बदलाव यात्रा पर निकले जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी सरकार बनती  है तो बिहार में फर्जी शराबबंदी कानून को खत्म किया जाएगा।

उन्होंने कहा बिहार में शराब दुकानों पर ताला लगा है,लेकिन शराब की होम डिलिवरी हो रही है। 100 रुपए वाली शराब के लिए 300 रुपए देने पड़ रहे हैं। जिसे खत्म  किया जाएगा। ताकि  लोगों को सही कीमत  पर शराब उपलब्ध हो।

तेजस्वी से ऐसी भाषा  की उम्मीद

प्रशांत किशोर ने इस दौरान तेजस्वी के मूत्र वाले बयान पर पीके ने कहा कि उनसे ऐसी ही भाषा की उम्मीद  की जा सकती है। कुछ दिन पहले उन्होंने युवा चौपाल किया था। जिसमें कलम बांटा  था। मुझसे किसी ने पूछा था तो मैंने कहा था कि कलम दिखाकर वह लोगों को बुलाएंगे और फिर उन्हें कट्टा थमाया जाएगा। पहले भी उनका परिवार कट्टा बांटने का काम करता रहा है।

बिहार में खराब हो चुकी कानून व्यवस्था  पर उन्होंने कहा कि तीन साल से मैं कह रहा हूं कि बिहार में नीतीश कुमार की ऐसी स्थिति नहीं है कि सरकार चला सकें। सिर्फ कुछ मंत्री और चार पांच अधिकारी सरकार चला रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.