MUZAFFARPUR

पहली सोमवारी पर गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, आधी रात से जलार्पण शुरू

मुजफ्फरपुर : सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही डाक कांवरियों का जत्था भी रात 11 बजे के बाद से शहर में प्रवेश करने लगा। रात के 12 बजते ही बाबा गरीबनाथ धाम हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा।

बाबा गरीबनाथ की भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु, जलार्पण के लिए लाखों में जुटे शिवभक्त; जानें क्या है मान्यता - Devotees colored in the color of devotion to Baba ...

जिला प्रशासन की टीम डाक कांवरियों को हरिसभा चौक से छोटी कल्याणी की ओर जाने को रास्ता दे रही थी। उसके बाद उन्हें साहू रोड के रास्ते प्रभात सिनेमा चौक होते हुए माखन साह चौक होते मंदिर तक भेजा गया। दंड भरने वाले महिला-पुरुष कांवरियों और चलने में असमर्थ डाक कांवरियों को सेवा दल के सदस्य सहारा देते हुए मंदिर तक पहुंचाने में मदद कर रहे थे।

रात 10 बजे से ही लगने लगी कतार

सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवरियों की कतार रात दस बजे से ही लगने लगी। रात बीतने के साथ भीड़ बढ़ने लगी तो कतार भी बढ़कर बाबा मंदिर से जिला स्कूल तक पहुंच गई। इसके साथ ही कांवरियों के जयघोष से पूरा कांवर पथ गुंजायमान हो रहा था। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि कांवरियों के लिए दो मार्ग बनाए गए हैं। रात बारह बजे से अरघा से जलाभिषेक शुरू हुआ जो सोमवार की दोपहर तक जारी रहेगा।

जिगजैग में इंट्री को तोड़ी स्कूल की चहारदीवारी

मुजफ्फरपुर जिला स्कूल परिसर में बने जिगजैग में कांवरियों की इंट्री को लेकर रविवार को स्कूल की चहारदीवारी तोड़ दी गई। मेन रोड से सटी चहारदीवारी पांच फीट से अधिक चौड़ाई में तोड़कर मैदान में प्रवेश का रास्ता बनाया गया है। दरअसल, जिला स्कूल परिसर के मैदान में जिगजैग और टेंट सिटी बनी है।

मैदान में प्रवेश का रास्ता संकीर्ण है। इसको देखते हुए चहारदीवारी को तोड़कर रास्ता बनाया गया है, ताकि कांवरियों को सुविधा हो। जिला स्कूल परिसर में जमा होने के बाद कांवरिया बाबा गरीबनाथ मंदिर की ओर जाएंगे।

इसको देखते हुए जिगजैग और टेंट सिटी वाले इलाके में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। यहां शौचालय, स्नानागार के कांवर रखने के लिए स्टैंड बनाए गए हैं ताकि भगवान भोलेनाथ के भक्तों को कोई असुविधा नहीं हो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.