MUZAFFARPUR

पहली सोमवार से एक दिन पूर्व मुजफ्फरपुर में महाकाल सेवा दल द्वारा निकाली गई महाकाल शाही पालकी शोभायात्रा

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में श्रावण की पहली सोमवार से एक दिन पूर्व महाकाल सेवा दल द्वारा महाकाल शाही पालकी एवं झाँकी शोभायात्रा सीढ़ी घाट से आचार्य रत्नेश तीवारी के सानिध्य में निकाली गई। जहां यजमान रामजी महतो ने सर्वप्रथम चंद्रमौलेश्वर स्वरुप बाबा महाकाल की मंत्रोच्चारण कर माँ गंगा एवं चंद्रमौलेश्वर स्वरुप सहित अन्य देवी-देवताओं की भव्य आरती की।

यह पालकी यात्रा सीढ़ी घाट से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुँच संपन्न हुई। शोभायात्रा झांकी में श्री गणेश जी ,काल भैरव स्वरूप, श्रीं हनुमान, हाथी पर सवार भगवान शिव चंद्रमौलेश्वर स्वरुप, शिव परिवार, नंदी पर शिव पार्वती दुर्गा जी एवं बग्गी पर राजा रानी रूप में एव अन्य दर्जनों देवी-देवताओं के अलौकिक झाँकी एवं बाबा महाकाल का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में पालकी में विराजमान हो कर नगर भ्रमण को शहर मे निकलें जिसमें संत महात्मा पंडित, मंदिरों के पुजारी, बनारस मणिकर्णिका घाट के तांत्रिक अघोरी, भूत प्रेत भी शामिल हुए।

वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, बिहार पर्यटन मंत्री राजू सिंह, मुजफ्फरपुर सांसद राजभूषण चौधरी निषाद, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, सतीश कुमार साथी, पवन कुमार सिंह, विभिन्न समाजसेवी एवं हज़ारों की संख्या में शिव भक्त सम्मिलित हुए। जहां शहरवासियों ने बाबा महाकाल के दर्शन,पूजन,स्वागत के साथ बाबा के जयकारे लगाते दिखें।

मौके पर दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी, मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, संरक्षक रमेश रत्नाकर, प्रवीण चौधरी,राकेश जायसवाल, महेश श्रॉफ, सचिव अजीत पटेल, प्रकाश चौहान, कुणाल पटेल,रामजी महतो, कुणाल  श्रीवास्तव,अमरनाथ चौधरी, उज्जवल सहनी, युवराज चौहान, अमित चौहान, शिवम राज, दीपक चौहान,लल्लू आदि गणमान्य लोग मौजूद रहें।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.