MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला को लेकर अंतिम चरण में नगर निगम की तैयारियां….

मुजफ्फरपुर : श्रावणी मेला 2025 के सफल आयोजन को लेकर नगर निगम मुजफ्फरपुर द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कांवरियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु रामदयालु रेलवे गुमटी, आरडीएस कॉलेज, अघोरिया बाजार, आमगोला, साहूपोखर होते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर तक के कांवरिया मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

 

इस दौरान अस्थायी व अवैध दुकानदारों को सूचित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी अस्थाई दुकानदारों से अपील है कि वे स्वयं अपनी दुकानें हटा लें। यदि निर्धारित समय पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगर निगम प्रशासन द्वारा जबरन अतिक्रमण हटाते हुए जुर्माना वसूल किया जाएगा एवं संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.