मुजफ्फरपुर : महानगर जनता दल (यूनाइटेड) अध्यक्ष अनुपम कुमार के दिशा-निर्देशन में 94 नगर विधानसभा मुजफ्फरपुर अंतर्गत BLA 1 सह सेक्टर 4 अध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पानी टंकी चौक से प्रारंभ होकर बाबा गरीबनाथ धाम तक निकाली गई, जिसका उद्देश्य आम जनमानस को आगामी चुनावों में मतदान के प्रति जागरूक करना था।


अभियान को सफल बनाने में महानगर जदयू प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य, जदयू नेता सच्चिदानंद शाही, सेक्टर 2 प्रभारी मो. चांद रजा, सेक्टर 4 प्रभारी मो. महफूज, सेक्टर 4 अध्यक्ष शुभम कुमार, वार्ड 39 अध्यक्ष गुड्डू कुमार, सौरभ कुमार, अंकित कुमार, मो. असगर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

जनता दल (यू) महानगर मुजफ्फरपुर द्वारा यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है, और इसी को लेकर पार्टी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।









Leave a Reply