BIHARPATNASTATE

 श्रावणी मेला पर श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा हेतु डीएम व एसएसपी ने मंदिर के प्रमुख मार्गों का किया भ्रमण

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु डीएम एसएसपी ने फकुली मोड़ से मंदिर तक भ्रमण कर सभी कार्य ससमय पूरा करने का  अधिकारियों को दिया निर्देश।

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर प्रकार से व्यवस्था की जा रही है। जैसे कि साहू पोखर पर एसडीआरएफ की टीम तैनात की जा रही है। आरडीएस कॉलेज जहां भारी मात्रा में भक्तों की भीड़ जुटती है, ऐसे में वहां सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा बल को तैनात किया जा रहा है।

साथ ही जिन मार्गों से होकर भक्त श्रद्धालु दर्शन को पहुंचेंगे उस दौरान सड़क, नाला, गंदगी सभी को व्यवस्थित ढंग से सही करने का कार्य किया जा रहा है।  इस सब के अलावा स्वस्थ विभाग को भी पूरी तररह अलर्ट पर रखा गया है। आगे उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.