मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झापहां एनएच 77 में दिन दहाड़े बैंक लूट करने पहुंचे लुटेरे को पुलिस ने पकड़ लिया है। आठ की संख्या में हथियार लेकर एक कार से पहुंचे थे सभी अपराधी।

जिसकी भनक मौके पर मौजूद पुलिस को लग गई। और फिर भाग रहे उन बदमाशों में से दो को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा लिया। जबकि अन्य मौके से भागने में सफल रहे।

पुलिस की तत्परता से लूट होने से बच गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लुटेरे से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि एनएच 77 अहियापुर थाना क्षेत्र में एक बंधन बैंक को लूटने के लिए आठ की संख्या में लुटेरे पहुंचे थे।

बैंक के अन्दर जैसे ही प्रवेश किया पुलिस को इस बात की जानकारी मिल गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने करवाई करते हुए दो वाहन को जब्त कर लिया और भाग रहे दो लुटेरे को पकड़ लिया।


जिसके पास से हथियार कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की तत्परता से बैंक को लूटने से बचा लिया गया है फरार लुटेरों के खिलाफ करवाई की जा रही है।




Leave a Reply