मुजफ्फरपुर: जिले के ओरिएंट क्लब स्थित निजी सभागार में युवा रक्तदाता ग्रुप की ओर से भव्य रक्तदान उत्सव (स्वैच्छिक रक्तदान शिविर) सह रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, समाजसेवी सावन पांडेय, बालाजी परिवार अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर, रेडक्रॉस सोसाइटी (पुपरी शाखा, सीतामढ़ी) के सचिव अतुल कुमार, भवन संचालक नीरज कुमार एवं अशोक तिवारी उपस्थित रहें।




इस मौके पर 40 से अधिक रक्तवीरों और रक्तविरांगनाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। खास बात यह रही कि एसपी कोटा किरण कुमार ने भी रक्तदान कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक गोपी मेहता ने बताया कि संस्था निरंतर सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है और भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।


मौके पर आयुष राज, आकाश सिंह राजपूत, आकाश बाबू, पल्लवी सिंह, स्मृति सिंह, मयंक राज, रेयान सूर्यवंशी (बिट्टू), संभव गोस्वामी, रौशन कश्यप, प्रकाश कुमार, अभिषेक विज, अभिषेक कुमार सिंह, संकेत सर्राफ, गोपाल चौधरी, राजू भोजपुरिया, सतीष कुमार, सोनू पराशर, छोटू सिंह,

ऋषि राज, विवेक चौधरी, विकास कुमार, रोहित राज, नेहाल कुमार, सूरज सिंघानिया, अभिषेक सूर्यवंशी, मंटू कुमार, साहिल कुमार, विकाश कुमार, विभाष वर्मा, दीपांशु, भूषण, विकास सिंह, अमर कुमार सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे। साथ ही सिटी ब्लड बैंक ने सहयोगी भागीदार के रूप में भाग लिया।







Leave a Reply