BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

महाकाल सेवा दल के 2 हज़ार सदस्यों ने श्रावणी मेला में भक्त- श्रद्धालुओं की सेवा की ली शपथ

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में आम गोला स्थित निजी सभागार में महाकाल सेवा दल ने कांवरिया सेवा को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। उद्धघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद आचार्य और पंडितों ने बाबा गरीबनाथ की तस्वीर पर मंत्रोच्चारण पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ कराया।

साथ ही पदभार व शपथ ग्रहण समारोह और टाइटल सॉन्ग का लोकार्पण व टी शर्ट का विमोचन हुआ। फिर सेवा दल के करीब 2 हज़ार सदस्यों ने कांवरियों के साथ-साथ समाजसेवा का संकल्प लिया।

दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने कहा कि महाकाल सेवा दल एक परिवार की तरह है। इसमें पद अलग-अलग जरूर हैं, मगर विचार सबके एक हैं- सेवाभाव।

श्रावणी मेले में हर साल सेवा दल के 2 हजार से अधिक सदस्य रात-दिन जागकर कांवरियों की सेवा करते हैं। खासकर सावन में दल के सभी सदस्यों का एक ही उद्देश्य होगा कि शहर में प्रवेश करनेवाले सभी कांवरिए सुरक्षित तरीके से बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर सकें।

उनके लिए बेहतर से बेहतर सेवा महाकाल सेवा दल करेगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मेयर डा. मोनालिशा अभिषेक पाठक महंत/पुजारी,न्यास बोर्ड के गोपाल फलक, सतीश कुमार साथी,समाजसेवी बब्लू चौधरी , मुख्य संरक्षक अरविंद सिंह, डॉo भानूशंकर ,शिक्षक पवन कुमार, प्रभात मिलाकार,डॉ नवीन कुमार एवं अन्य गण्य मान्य उपस्थित थे।

साथ ही सतीश कुमार साथी ने कहा कि बिहार के बाबाधाम गरीबनाथ धाम में बिहार ही नहीं, अगल-बगल के राज्य के श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं।

श्रावण मे लाखों की भीड़ होती है। जिसे संभालने में महाकाल सेवा दल का सहयोग काफी सराहनीय है। अतिथियों ने कहा कि सेवा ही धर्म और धर्म ही सेवा है। इसमे आप सब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।

इस मौके पर सर्वसम्मति से आकाश चौधरी फिर अध्यक्ष चुने गए। वहीं, अरविंद सिंह मुख्य संरक्षक; रमेश रत्नाकर,गोपाल फलक,प्रवीण चौधरी ,राकेश जायसवाल,महेशश्रॉफ, संजय जायसवाल आदि संरक्षक; अजीत पटेल मुख्यसचिव,व कुनाल श्रीवास्तव, प्रकाश चौहान, रामजी महतो ,कुनाल पटेल सचिव; उज्ज्वल सहनी कोषाध्यक्ष; रौशन सहकोषाध्यक्ष,अमरनाथ चौधरी, शिवम,अमित चौहान, युवराज चौहान व रवि जायसवाल उपाध्यक्ष, सागर अंकित, संगठन मंत्री दीपक चौहान को कार्यालय प्रभारी बनाया गया।

महिला अध्यक्ष सीमा चंद्रवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष चंदा सिंह, दुर्गा सचिव, प्रियांशु, आरती को उपाध्याय,एवं दोबारा रौनक चौधरी को मुख्यमीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही पिछले साल उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले पदाधिकारी-सदस्यों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.