MUZAFFARPUR

बिहार में सिपाहियों और पुलिस अधिकारियों के वेतन भत्ते में वृद्धि, जानिए अब किसको मिलेगी कितना रुपया, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए यात्रा और दैनिक भत्ते की नई एवं संशोधित दरें जारी कर दी हैं। ये दरें वेतन संरचना के आधार पर तय की गई हैं और अब से सरकारी कार्य या स्थानांतरण के दौरान यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति इन्हीं के अनुसार की जाएगी।

सख्ती से पालन करने का आदेश 

दरअसल, मुख्यालय ने भत्ता भुगतान को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नई मार्गदर्शिका भी तैयार की है। जिसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी रेंज, जोन और जिला कार्यालयों को दिया गया है। इस पहल से राज्य भर में तैनात करीब सवा लाख पुलिसकर्मियों को लाभ पहुंचेगा।

एडीजी का आदेश 

पुलिस मुख्यालय के एडीजी (बजट/अपील/कल्याण) कमल किशोर सिंह द्वारा जारी दिशानिर्देशों में यह स्पष्ट किया गया है कि वेतन स्तर 8 से 10 तक के कर्मी आवश्यक अनुमति के बाद ही हवाई यात्रा कर सकेंगे, जबकि वेतन स्तर 6 से 12 तक के कर्मियों को रेलवे में एसी सेकंड क्लास की यात्रा का अधिकार प्राप्त होगा। वहीं, वेतन स्तर 5 से नीचे के कर्मियों को बस या ऑटो किराये की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

सख्त समय-सीमा में भुगतान की व्यवस्था

यात्रा भत्ते के भुगतान को लेकर एक सख्त समयसारणी भी लागू की गई है। इसके अनुसार हर महीने की 3 तारीख तक पुलिस चौकियों से यात्रा भत्ता विवरण भेजा जाना अनिवार्य होगा।

जो 10 तारीख तक मुख्यालय में प्राप्त हो जाना चाहिए। 25 तारीख तक बिल तैयार कर लिया जाएगा और अगले महीने की 7 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित करना होगा।

होटल भत्ते की नई व्यवस्था

सरकारी कामकाज के दौरान रात्रि ठहराव पर भी नई भत्ता दरें तय की गई हैं। वेतन स्तर 5 या उससे कम के कर्मी को पटना में 500 रुपये और अन्य शहरों में 300 रुपये प्रतिदिन का होटल भत्ता मिलेगा।

वेतन स्तर 6–9 के कर्मियों को पटना में 1500 रुपये व अन्य शहरों में 1000 रुपये, जबकि 11 से 13A के कर्मियों को पटना में 3500 और अन्य शहरों में 2500 रुपये तक भुगतान होगा।

वेतन स्तर 14 व उससे अधिक के अधिकारियों को पटना में 5000 रुपये और अन्य शहरों में 4000 रुपये प्रतिदिन का होटल भत्ता मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.