BIHARMUZAFFARPURSTATE

झोलाछाप डॉक्टर को लू’टपाट के दौरान गो’ली मारी, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए ब’दमाश

मुजफ्फरपुर: जिले के औराई थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक झोलाछाप डॉक्टर को लूटपाट के दौरान गोली मार दी।

इस घटना में चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अपराधी उनके पास से 5400 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटना औराई थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी निजामुद्दीन के साथ हुई, जो पेशे से एक झोलाछाप डॉक्टर हैं और सीतामढ़ी जिले में अपने एक साथी के साथ क्लीनिक चलाते हैं।

रविवार रात वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में जोका पुल के पास राजखंड-पुपरी मार्ग पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और बाइक की चाबी मांगी। निजामुद्दीन ने तुरंत चाबी निकाल ली, जिससे नाराज होकर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

गोली उनके दाहिने पैर में लगी, जिससे वे मौके पर गिर गए। इसके बाद अपराधी उनसे नकदी और मोबाइल लूटकर हथियार लहराते हुए समस्तीपुर की ओर फरार हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.