MUZAFFARPUR

पिछले साल मची थी भ’गदड़, भीड़ प्रबंधन और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट

पटना: बिहार में जुलाई से शुरू श्रावणी मेला शुरू हो रहा है. इसमें कावड़ियों की सुरक्षा और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर काम करने का निर्देश दिया है. समीक्षा बैठक में उन्होंने बीते साल जहानाबाद के बराबर पहाड़ी पर हुई भगदड़ को देखते हुए कई फैसले लिए हैं.

पिछले साल की कमियों से लिया सबक

इस दौरान पिछले साल की कमियों से सबक लेते हुए सशक्त रणनीति तैयार करने को कहा गया है. बैठक में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद रहें. वहीं 13 जिलों के डीएम, एसपी और संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए थे.

इन जिलों में लगेगा मेला

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि 11 जुलाई से शुरू होने वाले सावन महीने में भगालपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, जहानाबाद, लखीसराय, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सारण, पूर्णिया और मधुबनी में श्रावणी मेला आयोजित होता है. इस बार यह मेला 9 अगस्त तक लगा रहेगा.

फूड इंस्पेक्टर की तैनाती

मेले में भीड़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के अलावा सभी नदी घाटों पर उचित संख्या में गोताखोरों की व्यवस्था की गई है. मेले में बिकने वाले सभी तरह के खाद्य पदार्थों की जांच के लिए फूड इंस्पेक्टर की तैनाती के अलावा मंदिर न्यास परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया गया है.

पुलिस को वायरलेस सेट इस्तेमाल करने का निर्देश

मुख्य सचिव ने पुलिस को मोबाइल फोन की जगह वायरलेस सेट का इस्तेमाल करने पर जोर दिया ताकि आपातकालीन स्तिथि में समन्वय बनाने में आसनी हो. उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाकर पॉकेटमारों पर नजर रखी जाए और बसों की छत पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाए.

कावड़ियों के लिए ये खास व्यवस्था

वहीं पेयजल, शौचालय, स्नानघर, साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, चिकित्सा सुविधा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, हाईमास्ट लाइट और कावड़ियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की जाए.

उन्होंने वरीय अधिकारियों को निदेश दिया कि रविवार और सोमवार को शिवालयों और प्रमुख मंदिरों में भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक संभालने के लिए स्वयं मौजूद रहें. इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों में प्रवेश और निकास द्वार अलग करने को कहा.

मेला शुरू होने से पहले खास निर्देश

सावन मेला में लाखों लोग पहुंचते हैं. ऐसे सरकार की तरफ से सावन मेला को लेकर पहले से ही तैयारी शुरू है, लेकिन मुख्य सचिव ने साफ निर्देश दिया है सुरक्षा को लेकर तमाम इंतजाम मेला शुरू होने से पहले हर हाल में कर लिया जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.