पटना: बिहार राज्य निर्वाचन आयोग देश में पहली बार नगर पालिका चुनाव में मोबाइल के माध्यम से वोटिंग करवा रहा है. ई वोटिंग के माध्यम से पहली बार 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक रूप से दिव्यांग, असाध्याय रोग से ग्रसित, गर्भवती महिला और प्रवासी मजदूर इसमें भाग ले रहे हैं.

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार की वोटिंग के लिए 51155 मतदाताओं ने पंजीकरण करवाया है जिसमें 26038 पुरुष और 2517 महिलाएं हैं.

मोबाइल ई-वोटिंग कराने वाला पहला राज्य बिहार
बिहार के 6 नगर निकायों में 45 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. सुबह 7:00 से वोटिंग शुरू है जो 1:00 बजे तक चलेगी. मोबाइल ई-वोटिंग कराने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है. बिहार निर्वाचन आयोग ने निकाय उपचुनाव 2025 के लिए मोबाइल ई-वोटिंग की व्यवस्था की है. वोटों की गिनती 30 जून को होगी.

दुबई-कतर से भी वोट कास्ट करेंगे मतदाता
निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस नए तरीके के बाद वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. नगर निकाय के चुनाव पटना, पूर्वी चंपारण, रोहतास, बक्सर, बांका और सारण में होने हैं. मोबाइल ई-वोटिंग के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण बक्सर में हुआ है. वहीं दुबई और कतर में नौकरी कर रहे राज्य के नागरिकों ने भी अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. विदेश में बैठकर बिहार के मतदाता अपने वो का प्रयोग करेंगे.

बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग
पटना के तीन नगर पंचायत, पूर्वी चंपारण के दो नगर पंचायत, रोहतास के एक नगर पंचायत, सारण के एक नगर पंचायत और बक्सर बांका के एक-एक नगर परिषद में चुनाव हो रहा है, पटना हाईकोर्ट के निर्देश के कारण गया के एक नगर पंचायत और एक नगर परिषद के साथ सिवान के नगर पंचायत चुनाव को रोक दिया गया है.

चार नगर पंचायत में मोबाइल से वोटिंग
ई-वोटिंग के लिए जिन लोगों ने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कराया है, उसी ऐप के माध्यम से मोबाइल से वोटिंग भी करेंगे. एक मोबाइल से अधिक से अधिक दो लोग जो रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं वह वोट डाल सकते हैं.

बिहार में पहली बार ई-वोटिंग
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पटना में खुसरूपुर के 10 वार्ड में चुनाव हो रहा है, जहां 1915 मतदाताओं ने वोटिंग के लिए पंजीकरण कराया है.

वहीं नौबतपुर नगर पंचायत में 15 वार्ड में चुनाव हो रहा है जहां 3723 मतदाताओं ने ई वोटिंग के लिए पंजीकरण करवाया है. पटना के विक्रम नगर पंचायत में 14 वार्ड में चुनाव हो रहा है, जहां 2612 मतदाताओं ने वोटिंग के लिए पंजीकरण करवाया है.




Leave a Reply