MUZAFFARPUR

भाजपा सांसद का लालू परिवार के कलह पर बड़ा दावा, तेज प्रताप विवाद का क्या होगा अंजाम, किया खुलासा

एक लड़की के साथ रिलेशनशिप के चर्चे उजागर होने के बाद लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया. उसके बाद से लगातार तेज प्रताप के भविष्य को लेकर तरह तरह की चर्चा है.

यहां तक कि तेज प्रताप के कारण लालू परिवार में कलह की अटकलबाजियां भी जारी हैं. ऐसे में लालू यादव परिवार के इस पारिवारिक विवाद का निदान क्या होगा उसे लेकर अब पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने बड़ा दावा किया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रही आपसी खींचतान आगे भी जारी रहने की संभावना है. उन्होंनेलालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रही पारिवारिक कलह के बारे में कहा जा रहा है कि यह कुछ समय तक जारी रहेगी.

दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने पिछले महीने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को उनके सार्वजनिक आचरण और ‘‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’’ के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. इस मुद्दे पर उनके भाई तेजस्वी यादव और बहनों ने भी पिता लालू यादव के निर्णय का समर्थन किया है.

तेज प्रताप से अखिलेश की बात 

वहीं दो दिन पहले ही तेज प्रताप यादव ने एक्‍स पर ल‍िखा, ”आज मेरे परिवार के सबसे प्यारे सदस्यों में से एक यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी से वीडियो कॉल पर लंबी वार्ता हुई,इस दौरान बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई….अखिलेश जी हमेशा से ही मेरे दिल के काफी करीब रहे है और आज जब मेरा हालचाल लेने के लिए उनका अचानक से कॉल आया तो ऐसा लगा जैसे मैं अपने इस लड़ाई में अकेला नही हूं…..”

अखिलेश ने दिया था साथ 

बता दें कि इससे पहले 25 मई 2025 को तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल किये जाने के लालू यादव के फैसले के बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया के माइक्रो ब्लॉगिंग साइट प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, यह समाचार चिंतनीय है कि बिहार के एक चर्चित राजनीतिक परिवार के सदस्य के सोशल मीडिया को हैक करके, उनकी तस्वीरों के साथ झूठी सामग्री प्रकाशित की गई है.

ये एक बहुत गंभीर मामला है. अगर ऐसे ही हैकिंग होती रही तो कोई इसका बेहद गंभीर और संवेदनशील दुरुपयोग भी कर सकता है या तो सच्चे व्यक्ति को बदनाम करने के लिए या कोई गलत व्यक्ति अपने आत्मप्रचार के लिए. हालांकि बाद में तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के बीच सम्बन्धों का खुलासा हुआ जिसके बाद उनके खिलाफ लालू यादव ने कार्रवाई की.

ऐश्वर्या से हुआ था विवाह 

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का विवाह बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पौत्री और चंद्रिका राय की बटी ऐश्वर्या राय से हुआ था. लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच रिश्तों में दरार आई और दोनों अलग हो गए. फ़िलहाल दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.