MUZAFFARPUR

विपक्ष के आरोपों के बीच नीतीश सरकार ने लिए एक और बड़ा फैसला

बिहार में विपक्ष द्वारा कई आयोगों में गठन में मंत्रियों के रिश्तेदारों को सदस्य बनाए जाने के आरोपों के बीच सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उद्यमी एवं व्यवसाय आयोग और बिहार नागरिक परिषद का गठन कर दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद उद्योग विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी की गई है।

सुरेश रुंगटा को बनाया अध्यक्ष

बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसाय आयोग का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष एक उपाध्यक्ष और आठ सदस्य होंगे।

भाजपा नेता सुरेश रुंगटा को उद्यमी एवं व्यवसाय आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि अरविंद कुमार निराला उपाध्यक्ष बने हैं।

जबकि सदस्यों में पश्चिम चंपारण के लालबाबू प्रसाद, सीतामढ़ी की किरण गुप्ता, अररिया के शिवनारायण महतो, पटना के गणेश साव,

अररिया के आलोक कुमार भगत, पूर्वी चंपारण के गौरी शंकर कनौजिया, सीतामढ़ी के रोहित चंद्र और पटना श्री कृष्णा पुरी के सरदार कमलजीत सिंह को सदस्य बनाया गया है। उद्योग विभाग के निदेशक उद्यमी एवं व्यवसाय आयोग के सदस्य सचिव होंगे.

नागरिक परिषद में 32 नेताओं को जगह 

बिहार राज्य नागरिक परिषद का भी गठन हुआ है। जिसमें नागरिक परिषद में 32 नेताओं को जगह मिली है।

मंजीत सिंह बने अध्यक्ष, माधव आनंद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि 7 नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी मिली है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.