MUZAFFARPUR

भागलपुर, बेगूसराय समेत इन जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, पटना में उमस से लोग परेशान

बिहार: बिहार के कई जिलों में हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। वहीं कुछ जिलों में बारिश कम होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सोमवार सुबह अररिया, किशनगंज, औरंगाबाद रक्सौल और बक्सर में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।

कोसी, सीमांचल, मिथिलांचल और शाहाबाद के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। इधर, पटना में लोग अभी बारिश का इंतजार कर रहे है। शनिवार को पटना में अच्छी बारिश हुई थी लेकिन रविवार को दिन धूप–छांव का खेल जारी रहा।

कुछ इलाकों में आसमान में बदला जरूर दिखे लेकिन बारिश नहीं हुई। ऐसी ही स्थिति सोमवार को भी बनी हुई है। सुबह से ही पटना के कई इलाकों में धूप छांव का खेल जारी है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है लेकिन दोपहर तक बारिश नहीं हुई है।

इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अरवल और जहानाबाद तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे में अररिया, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, भागलपुर, मधुबनी, पूर्णिया, सीवान, रोहतास, कटिहार में अच्छी बारिश हुई।

इन इलाकों में 45 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गई। वही सबसे अधिक बारिश अररिया के फारबिसगंज में हुई।

इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

वही मौसम विज्ञान केंद्र ने सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, मुंगेर, बेगूसराय और दरभंगा में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटा में मध्यम दर्जे की में गर्जन वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने खराब मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से अनुरोध है कि वह सतर्क और सावधान रहे यदि आप खुले में हो तो अति शीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में नहीं जाएं।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.