MUZAFFARPUR

सावधान! तीन दिनों तक बिहार के इन जिलों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट

पटना: बिहार में मानसून की एंट्री के बाद झमाझम बारिश हो रही है, जिससे पूरे राज्य में सुहावना मौसम हो गया है. साथ ही लोगों को गर्मी से निजात मिली है. इसी बीच मौसम विज्ञान केन्द्र पटना ने 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका जताई है.

यहां होगी बारिश

सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, बांका, मुंगेर, जमुई, खगाड़िया, मधेपुरा और सहरसा में 22 से 23 तक जून तक बारिश होगी.

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही इन जगहों पर झोंकों के साथ तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

दो दिनों तक यहां छाए रहेंगे बदरा

इसके अलावा मौसम विभाग पटना ने सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, नालंदा, बेगूसराय, गया, दरभंगा,

मधुबनी, समस्तीपुर, शेखपुरा, भागलपुर और पूर्वी चंपारण में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आज और कल यानी 21 और 22 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे.

घर से बाहर ना निकलें लोग

मौसम को लेकर मौसम विज्ञान केन्द्र पटना ने लोगों से अपील की है कि अगर वो खुले में है, तो जल्द ही पक्के मकान में चले जाएं.

ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम की जानकारी लेकर ही बाहर निकलें.

बारिश ने बिहार में मचाया कोहराम

15 जून को बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी थी. गया, भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद में जमकर बादल बरसे थे.

बीते दिन भारी बारिश के कारण फल्गु नदी का जलस्तर अचनाक बढ़ गया था, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.