खबर सहरसा जिले से हैं। जहां आज सहरसा जिले के बिहरा थाना अंतर्गत सिहौल गांव वार्ड नं०-09 निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह जी के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की।

बता दें कि 21 वर्षीय आयुष आनंद, जो BCA का छात्र था, कि 12 जून 2025 को सहरसा के हटिया गाछी के समीप बीते दिनों पीड़ित परिवार के बयान अनुसार फंदे से लटकाकर साजिश तहत हत्या कर दी गई थी। आज पप्पू यादव ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।

इस दौरान पप्पू यादव ने DIG सहरसा और SP सहरसा से फोन पर बात कर आग्रह किया कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए और SIT टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही सहरसा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एस.के. आजाद जी से भी बात कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी न हो, इसका आग्रह किया।


पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरा गांव सदमे में था। पप्पू ने कहा परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। वहीं वर्तमान सरकार पर सुरक्षा तंत्र को लेकर जमकर निशाना साधा।






Comment here