पटना: बिहार के नालंदा लोकसभा सीट से जेडीयू सांसद कौशलेंद कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार नालंदा से चुनाव लड़ते हैं तो वहां के लोग उन्हें जरूर जिताएंगे. इसी के साथ जेडीयू सांसद ने वो सीट भी बताई, जहां से निशांत कुमार चुनाव लड़ें.

निशांत को नालंदा से चुनाव लड़ने का ऑफर
नालंदा से जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने नीतीश कुमार से अपील की है कि वे बेटे निशांत को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मौका दें.

उन्होंने कहा कि अगर निशांत नालंदा से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो हम लोगों को काफी खुशी होगी. साथ ही नालंदा की जनता उन्हें जीत का ताज पहनाकर भेजेगी.

जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार की अपील
दरअसल जेडीयू सांसद से पूछा गया था कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर काफी चर्चा है कि निशांत कुमार चुनाव लड़ेंगे?.

इस सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि निशांत को चुनाव लड़ना चाहिए, उन्हें आगे बढ़ना चाहिए, इसलिए वो नालंदा आए और यहां से चुनाव लड़ें.

कहां से चुनाव लड़ेंगे निशांत?
कौशलेंद्र कुमार से जब पूछा गया कि कौन सी सीट से आप निशांत को चुनाव में उतरने का ऑफर देंगे?. इस सवाल पर सांसद ने कहा कि, अगर नीतीश कुमार हमारी इच्छा पूछेंगे तो हम निशांत से कहेंगे कि आप इस्लामपुर से चुनाव लड़िए. अगर निशांत इस्लामपुर विधानसभा सीट से लड़ते हैं तो यहां की जनता निश्चित उन्हें जीत का ताज पहनाएगी.

‘निशांत लड़ें चुनाव, जनता जिताएगी’
इधर जेडीयू सांसद ने निशांत के इस्लामपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, उधर जेडीयू नेताओं ने इसका समर्थन कर दिया. दरभंगा के बेनीपुर विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक विनय चौधरी ने कहा, निशांत कुमार अपने पिता की तरह बिहार को आगे बढ़ाएं और बिहार की राजनीति में कदम रखें.

राजनीति में आने पर क्या बोले निशांत?
बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत की बिहार की राजनीति में आने की जोर शोर से चर्चा है. हालांकि यह सवाल कि आप राजनीति में कब आएंगे तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि वो जनता चाहेगी तो देखेंगे.

वहीं निशांत के राजनीति में आने का सवाल जब नीतीश कुमार के रिश्तेदारों से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वो उसकी इच्छा पर निर्भर होगा.




Leave a Reply