MUZAFFARPUR

पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों की तैनाती

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की कमान खुद संभाल ली है।

चुनावी साल में पीएम मोदी का पांचवां दौरा 20 जून को होने जा रहा है। इसको लेकर सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों की तैनाती सीवान में कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

दरअसल, बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव की कमान खुद पीएम मोदी ने अपने हाथों में ले रखी है।

यही वजह है कि बिहार में उनके दौरों का सिलसिला शुरू हो चुका है। चुनावी साल में पीएम मोदी का पांचवा बिहार दौरा 20 जून को होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी सीवान के पचरूखी में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं की सौगात भी बिहार को देंगे। बिहार बीजेपी इसकी तैयारी में जोरशोर से जुट गई है।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को दो दिन पहले से ही यानी 18 जून से ही सीवान समाहरणालय में तैनात कर दिया है।

ये अधिकारी पीएम मोदी के कार्यक्रम की देखरेख में तैनात रहेंगे। सभी अधिकारियों को 18 जून से सीवान में मौजूद रहने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.