MUZAFFARPUR

100 से ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें मोबाइल से बरामद, सेक्स रैकेट का ‘किंगपिन’ निकला दिलीप कुशवाहा!

सेक्स रैकेट के धंधे में दिलीप कुशवाहा का नाम अब सिर्फ एक सरगना तक सीमित नहीं रहा—यह मामला संगठित अपराध, साजिश और सफेदपोशों की काली दुनिया से जुड़ता जा रहा है।

पुलिस की जांच में उसके मोबाइल से ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जो पूरे शहर की सियासत, होटल इंडस्ट्री और अंडरवर्ल्ड से उसके गठजोड़ की परतें खोल रहे हैं।

दिलीप के मोबाइल से एक सौ से अधिक लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं, जिनमें कई की अर्धनग्न तस्वीरें भी शामिल हैं। इन तस्वीरों को वह होटल मैनेजरों, नेताओं और अन्य ग्राहकों को भेजता था।

होटल सेंट्रल पार्क और सुभद्रा होटल के मैनेजर पहले ही सलाखों के पीछे हैं, लेकिन जांच के दायरे में अब शहर के अन्य होटल भी आ गए हैं।

होटल सेंट्रल पार्क से जब्त डीवीआर की फुटेज से यह सामने आ सकता है कि किन-किन रसूखदारों का आना-जाना वहां होता था।

यह वही होटल है जो पहले भी साइबर फ्रॉड और गोलीकांड जैसे संगीन मामलों में चर्चा में रह चुका है। वहीं सुभद्रा होटल से पहले ही जुए के अड्डे का भंडाफोड़ हो चुका है।

पुलिस को शक है कि यह गिरोह सिर्फ सेक्स रैकेट ही नहीं, बल्कि शराब, ड्रग्स और अवैध संपत्ति के खेल में भी लिप्त रहा है।

दिलीप कुशवाहा की संपत्तियों की जांच शुरू हो चुकी है—यदि अवैध कमाई के सबूत मिले, तो जब्ती की कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।

इस पूरे काले कारोबार की जांच अब सिर्फ नैतिक अपराध तक सीमित नहीं, बल्कि संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी धाराओं की ओर बढ़ रही है। पुलिस ने साफ कहा है—अब कोई बच नहीं पाएगा!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.