मुजफ्फरपुर: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में संचालित देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।

अघोरिया बाजार स्थित होटल सेंट्रल पार्क को सेक्स रैकेट संचालित होने के आरोप में सील कर दिया गया है।

यह कार्रवाई नगर डीएसपी-1 सीमा देवी के नेतृत्व में की गई, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

दो होटलों को पुलिस ने किया सील
पुलिस ने छोटी कल्याणी चौक और अघोरिया बाजार चौक स्थित दो होटलों में छापेमारी की।


इस दौरान अलग-अलग कमरों से कई संदिग्धों को पकड़ा गया और मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन, होटल का DVR, ट्रेन टिकट और कई कंडोम पैकेट बरामद किए गए हैं।


डीएसपी सीमा देवी ने जब होटल का दरवाजा खोला तो वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ युवक-युवतियां बिना कपड़ो के पाए गए और उन्हें जो मिला वह उसी से इज्जत बचाने लगे।





Leave a Reply