MUZAFFARPUR

बिहार में सवर्ण आयोग गठन होने का हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने किया स्वागत, खुश होकर प्रदेश अध्यक्ष बोले- मांझी जी लंबे समय से संघर्षरत थे

हम(से.) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को उच्च जातियों के लिए एक सवर्ण आयोग गठन की घोषणा की है।

इसके लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता महाचंद्र सिंह को अध्यक्ष और जेडीयू के राजीव रंजन प्रसाद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह आयोग उच्च जातियों की स्थिति और उनकी समस्याओं पर काम करेगा।

रजनीश कुमार ने आगे बताया कि हम(से.) के संरक्षक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में कई बार हमलोग इस मांग को उठाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमलोगों ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक सम्मेलन के दौरान इस प्रस्ताव को पास किया था।

हमें खुशी है कि बिहार सरकार ने आदरणीय मांझी जी के मांग को मानते हुए राज्य में स्वर्ण आयोग का गठन किया है, इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बहुत बहुत धन्यवाद।

रजनीश कुमार ने सवर्ण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को बधाई देते हुए कहा कि महाचंद्र बाबू के लंबे अनुभव का फायदा आयोग को मिलेगा, जिससे समाज का उत्थान होगा‌।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.