MUZAFFARPUR

चलती हुई सुपरफ़ास्ट ट्रेन में लगी आग से मचा कोहराम, यात्रियों में भागमभाग, अफरातफरी के बीच ऐसे टला बड़ा हादसा

समय रहते बरती गई सतर्कता के कारण आग की चपेट में आये ट्रेन के डिब्बे को समय रहते काबू कर लिया है. इससे कई यात्री हादसे का शिकार होने से बच गए. आग लगने की यह घटना सिकंदराबाद-हावड़ा (12704) फलकनुमा एक्सप्रेस में हुई.

ट्रेन के आखिरी डिब्बे में आग लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे के अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आग लगने की यह घटना ओडिशा के बालासोर जिले के कांटापाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप प्रकाश में आई. कांटापाड़ा रेलवे स्टेशन के गेटमैन ने वहां खड़ी ट्रेन के आखिरी डिब्बे से धुआं निकलता देखा और तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया।

आग बुझाने के लिए ट्रेन को कांटापाड़ा रेलवे स्टेशन पर लगभग 45 मिनट तक रोका गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की ब्रेक प्रणाली में कुछ खराबी आ जाने के कारण मामूली आग लगी थी। आग बुझाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ.

यात्री रहे परेशान

इस दौरान यात्रियों को थोड़ी देर के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन किसी भी तरह की अफरा-तफरी की सूचना नहीं मिली. हालांकि, अफसर टेंशन में जरूर आ गए.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा गया और ट्रेन को तकनीकी निरीक्षण के बाद रवाना कर दिया गया.

घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और तकनीकी टीमों ने मौके पर पहुंच कर विस्तृत जांच शुरू की.

अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ट्रेन की नियमित जांच और ब्रेकिंग सिस्टम की निगरानी और सख्त की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.