मुजफ्फरपुर के रामदयालु-हाजीपुर-पटना बाईपास पर हीरो मोटोकॉर्प के प्रीमियम-एक्सक्लूसिव शोरूम “प्रीमिया” का भव्य उद्घाटन हुआ।

इस खास मौके पर हीरो मोटोकॉर्प के जोनल हेड (ईस्ट) लक्ष्मीशा नल्लूरया, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा और प्रीमिया के डायरेक्टर राजीव शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर शोरूम का शुभारंभ किया।


यह शोरूम जिले के लिए एक नया मील का पत्थर है, जहां ग्राहकों को हीरो मोटोकॉर्प की प्रीमियम मोटरसाइकिलें जैसे हार्ले-डेविडसन X440 और करिज्मा XMR के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा V1 उपलब्ध होंगे।



वहीं पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि यह शोरूम शहर के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि अब प्रीमियम वाहनों के लिए लोगों को अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।



आज के युवा स्पीड और स्टाइल को प्राथमिकता देता है, और प्रीमिया उनकी इस चाहत को पूरा करेगा।


इसके साथ ही प्रीमिया के मैनेजर ने बताया कि शोरूम पहले ही शुरू हो चुका था, लेकिन वर्कशॉप की तैयारियों में समय लगा।

लेकिन अब शोरूम और वर्कशॉप दोनों पूरी तरह से तैयार हैं, जहां ग्राहक उत्साह के साथ अपनी पसंदीदा गाड़ियां बुक कर रहे और खरीद रहे हैं।

शहर के लिए यह शोरूम न केवल प्रीमियम वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा।




Leave a Reply