MUZAFFARPUR

नीतीश सरकार ने उच्च जाति आयोग का किया गठन, भाजपा नेता बने अध्यक्ष तो जेडीयू प्रवक्ता को बनाया गया उपाध्यक्ष

नीतीश सरकार ने उच्च जाति के विकास के लिए आयोग का गठन किया है.

BJP नेता सह पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को उच्च जातियों के विकास के लिए गठित राज्य आयोग का अध्यक्ष बनाया है.

इस आयोग में उपाध्यक्ष व तीन सदस्य होंगे. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

उच्च जाति आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा. जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद को उच्च जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है.

वहीं दयानंद राय सदस्य, जय कृष्ण झा सदस्य, राजकुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है.

वहीं, नीतीश सरकार ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का भी गठन किया है. पश्चिम चंपारण के रहने वाले शैलेंद्र कुमार को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है.

पदभार ग्रहण करने की तिथि से इनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए होगा.

वहीं सुरेंद्र उरांव को उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रेमशिला गुप्ता सदस्य, तल्लू बासकी सदस्य और राजू कुमार सदस्य बनाए गए हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.