MUZAFFARPUR

ॐ सेवा दल द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर मां गंगा जी की आरती के आयोजन की घोषणा

मुजफ्फरपुर में ॐ सेवा दल की एक महत्वपूर्ण बैठक महेश महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 5 जून, 2025 (गुरुवार) को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सिकंदरपुर घाट, मुजफ्फरपुर में मां गंगा जी की भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन में ॐ सेवा दल के सभी सम्मानित सदस्यों सहित स्थानीय जनता को सादर आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन मां गंगा के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

बैठक में पारस नाथ प्रसाद, मिंटू कुमार, अजय कुमार, जयप्रकाश कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, नवीन कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, नितिन कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

ॐ सेवा दल सभी से इस पवित्र आयोजन में शामिल होकर मां गंगा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने और इस पुनीत कार्य को सफल बनाने की अपील करता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.