MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर पताही हवाई अड्डा और मोतीपुर चीनी मिल चालू करने को लेकर वरिष्ठ पत्रकार ने प्रधानमंत्री से की अपील

मुजफ्फरपुर के पताही हवाईअड्डा और मोतीपुर चीनी मिल को चालू करने की घोषणा के कार्यान्वयन में देरी पर आपत्तिवरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी महेश प्रसाद सिन्हा ने मुजफ्फरपुर के पताही हवाईअड्डा और मोतीपुर चीनी मिल को चालू करने की प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अब तक पूरी न होने पर गहरी आपत्ति जताई है।

सिन्हा ने कहा कि इन परियोजनाओं का शुभारंभ क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनके शुरू न होने से स्थानीय जनता में निराशा बढ़ रही है और विकास की गति अवरुद्ध हो रही है।

उन्होंने सरकार से इन परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करने की मांग की है ताकि मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि क्षेत्र की जनता को इन परियोजनाओं के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा करनी पड़ रही है, और अब समय आ गया है कि सरकार अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.