मुजफ्फरपुर: जय हिंद पद यात्रा के दौरान पानी टंकी चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से पहले भीषण गर्मी के कारण नगर विधायक विजेंद्र चौधरी मूर्छित हो गए।

इस दौरान गौरव गोगई और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पानी पिलाया और छींटे मारकर होश में लाया।

विधायक की स्थिति स्थिर होने के बाद उन्होंने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा, “जय हिंद पद यात्रा के दौरान गर्मी के कारण मेरी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की त्वरित मदद से मैं अब पूरी तरह स्वस्थ हूँ।

इस दौरान उन्होंने गौरव गोगई और राजेश राम का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। आगे उन्होंने कहा कि यह यात्रा देशभक्ति और सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को समर्पित है, और मैं इसे पूरे उत्साह के साथ जारी रखूँगा।

“उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएँ और धूप में निकलते समय सावधानी बरतें।

हमारा उद्देश्य सरदार पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है, और इस लक्ष्य के लिए हम सभी एकजुट होकर काम करते रहेंगे।

“जय हिंद पद यात्रा का आयोजन राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस घटना के बावजूद, विधायक चौधरी ने यात्रा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।





Leave a Reply