MUZAFFARPUR

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम: समृद्धि फाउंडेशन ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर स्लम क्षेत्र में बांटे सैनिटरी पैड

मुजफ्फरपुर में समृद्धि फाउंडेशन द्वारा विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर बहलखाना स्लम क्षेत्र में एक जागरूकता और सैनिटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में मासिक धर्म को लेकर फैली भ्रांतियों और अंधविश्वासों को खत्म करना, साथ ही महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म प्रथाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान स्लम क्षेत्र की महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए गए, और उन्हें मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ और समाज में इस विषय पर खुलकर बात करने की आवश्यकता के बारे में बताया गया।

वहीं समृद्धि फाउंडेशन की संस्थापिका स्मृति सिंह ने कहा, “हमारा प्रयास है कि प्रत्येक महिला को न केवल स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मिले, बल्कि उन्हें मासिक धर्म जैसे प्राकृतिक प्रक्रिया को लेकर शर्मिंदगी के बजाय आत्मविश्वास महसूस हो।

हमारी संस्था लगातार महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।”इस अवसर पर ज्योति, वर्षा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

समृद्धि फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में मासिक धर्म से जुड़े कलंक को मिटाने की दिशा में भी एक सकारात्मक संदेश देता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.