बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राजद विधायक इजरायल मंसूरी ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए सरकार पर जम कर हमला बोला है।
.
उन्होंने कहा की सरकार का पुलिस प्रशासन पर से इकबाल समाप्त हो चुका है बिहार में गुंडाराज और आतंक का राज चल रहा है। बता दे की बीते दिनों मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर हैवानियत की हद पार कर दी।

जिसके बाद 10 वर्षीय बच्ची मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। Nifty बाद आज राजद का एक प्रतिनिधीमंडल पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की जानकारी प्राप्त की।

वही पीड़ित परिवार से मिलने के बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक इजरायल मंसूरी ने बिहार के एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है और कहा है की आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर राजद का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला है। यह एक जघन्य अपराध है।

एक तरफ बिहार में डबल इंजन की सरकार है जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वहीँ दूसरे तरफ उसी बिहार में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ इस तरह का जघन्य अपराध हो जाता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पुलिस शराब माफियाओं से मिली हुई है। सरकार का पुलिस पर से इकबाल समाप्त हो चुका है। बिहार में गुंडाराज और आतंक का राज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के सीमा पर जवान शहीद हो जाते हैं और यहां की सरकार को उसका पता तक नहीं होता है।

यहां तक की श्रद्धांजलि सभा में भी लोग नहीं पहुंचते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पुलिस शराब माफियाओं और अपराधियों से मिली हुई है।



Leave a Reply