MUZAFFARPUR

पत्नी बन गयी हत्यारिन! पति को मारने के लिए तरबूज को बनाया ह’थियार, चीखते-चि’ल्लाते मौ’त

गया: बिहार के गया में हत्या की एक घटना हैरान करने वाली है. हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही है.

इसने शातिराना अंदाज में अपने पति की हत्या कर दी. हालांकि मरते समय पति ने अपने घर वालों को बताया कि उसकी पत्नी ने साजिश कर उसकी हत्या कर दी.

पत्नी गिरफ्तार

दरअसल, मामला, गया के डोभी थाना क्षेत्र के केसापी गांव का है. इस घटना के बाद इलाके के लोग हैरान और स्तब्ध है. इस तरह शातिराना तरीके से एक पत्नी अपने पति की हत्या करेगी यह किसी ने सोचा भी नहीं था.

फिलहाल इस मामले को लेकर 27 मई को मृतक मंटू यादव (25) के भाई के द्वारा डोभी थाना में लिखित शिकायत की गई. आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है.

परिजनों का आरोप

परिजनों ने बताया कि मंटू यादव ट्रक में खलासी का काम करता था. उसकी शादी वर्ष 2022 में झारखंड के हंटरगंज थाना अंतर्गत बेला गांव निवासी खेमन यादव की पुत्री लखिया देवी से हुई थी. शादी के बाद से लखिया देवी अधिकांशत: अपने मायके में ही रहती थी.

बंद कमरे में घटना को अंजाम

एक महीना पहले ही मंटू की पत्नी ससुराल लौटी थी. घटना से 2 दिन पहले मंटू शराब पीकर घर पर आया था. इसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था.

झगड़े के बाद उसी रात मंटू ट्रक चलाने चला गया था. इसके बाद उसकी पत्नी लखिया देवी ने फोन कर मंटू को बुलाया और फिर बंद कमरे में घटना को अंजाम दिया.

रिपोर्ट से होगा खुलासा

इधर, जानकारी के बाद डोभी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

डोभी पुलिस के अनुसार पुलिस ने इस मामले की प्रथम दृष्टतया छानबीन के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित पत्नी से पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.