MUZAFFARPUR

बिहार में कोरोना के 6 नये मरीज मिले, पटना एम्स की डॉक्टर, नर्स और कर्मी संक्रमित

पटना: बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. राजधानी पटना में बीते 24 घंटे में 6 नये कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 9 हो गई है.

संक्रमितों में एम्स पटना की एक महिला डॉक्टर, दो नर्स और एक कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर विशेष देखभाल के तहत इलाज दिया जा रहा है.

एम्स पटना की डॉक्टर कोरोना संक्रमित

अस्पताल में सोमवार को एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी, जिसके बाद उनके संपर्क में जुड़े अस्पताल के ऐसे स्टाफ, जो फ्लू के लक्षण से संक्रमित थे, उनकी जांच की गई.

42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित

इसके बाद एम्स पटना में ही तीन मामले सामने आए. इसके अलावा एनएमसीएच हॉस्पिटल में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि आरपीएस मोड़ का 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है.

मास्क पहनना अनिवार्य

आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि अस्पताल में सैंपल जांच की व्यवस्था है.

इसके अलावा अस्पताल परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन संक्रमण के लक्षण है, तो सावधान रहने की जरूरत जरूर है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.