पटना: लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया गया है. लालू यादव ने अपने X प्रोफाइल के माध्यम से इसकी घोषणा की है.

परिवार के लोगों को दी नसीहत
लालू यादव ने कहा कि उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है.

लालू यादव ने ऐसा क्यों किया?
दरअसल, तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से शनिवार को एक पोस्ट किया गया था. जिसमें तेज प्रताप यादव ने अपने 12 साल पुराने दोस्त अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप की बात कही थी. इसके अलावा उनके सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा गया था कि वह अनुष्का यादव से प्यार करते हैं.

बाद में किया खंडन: हालांकि तेज प्रताप यादव ने 11 बजे रात में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक पोस्ट किया. कहा कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर लिया गया है.

उनके और उनके परिवार के लोगों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. उसपर एआई जेनरेटेड तस्वीर साझा किया गया है जो फेक है.

इस तरह की खबर आने के बाद प्रदेश में सियासत भी चरम पर है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाया.


कहा कि दारोगा बाबू की पोती ऐश्वर्या (तेज प्रताप की पत्नी) के साथ गलत हुआ है. इसका बदला आने वाले चुनाव में लिया जाएगा.






Leave a Reply