पटना: बिहार में बहुत जल्द मॉनसून दस्तक देने वाला है. ऐसे में मौसम विभाग ने अभी से हाई अलर्ट जारी कर दिया है. रविवार से मई अंत तक आंधी-तूफान के साथ वज्रपात और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. रविवार को कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है.

इन जिलों में अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सभी 38 जिलों के लोगों को अलर्ट किया है. बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की संभावना है.

बिहार में बारिश
कटिहार, भागलपुर, बांका और रोहतास में भारी बारिश की संभावना है. इस जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना बनी है. सोमवार को आधे जिलों में येलो और आधे जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी है. सोमवार को भी कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

केरल में मॉनसून
भारत मौसम विभाग के अनुसार 24 मई 2025 को दक्षिण अरब सागर के शेष भागों, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ भागों, संपूर्ण लक्षद्वीप, केरल, माहे, कर्नाटक के कुछ भाग,

मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष भागों, तमिलनाडु के कई भागों, दक्षिण-पश्चिम और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष भागों, पश्चिम-मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों और मिजोरम के कुछ भागों में मॉनसून आगे बढ़ गया है.

इस दिन बिहार में मॉनसून की एंट्री
24 मई को केरल में मॉनसून में प्रवेश कर गया है. इसबार 8 दिन पहले मॉनसून आने की संभावना है.

केर में 1 जून को मॉनसून आने की संभावना थी लेकिन वर्तमान में केरल में मॉनसून आ गया है. बिहार में 15 जून को मॉनसून प्रवेश करेगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

6 दिन पहले आएगा मॉनसून
बता दें कि पिछले साल 20 जून को बिहार में मानसून पहुंचा था. राज्य में सामान्य से 20 प्रतिशत बारिश हुई थी.


इसबार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जतायी जा रही है. इसबार बिहार में 6 दिन पहले मानसून की एंट्री हो सकती है.



Leave a Reply