कैमूर: बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री संजय सरावगी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है.

उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष जब पिछले दिनों मिथिला दौरे पर आए थे, तब अहिल्या स्थान में जाकर टीका-चंदन लगवाया लेकिन बगल में गए तो टीका मिटा दिया. मंत्री ने कहा कि वह (तेजस्वी) फर्जी हिंदूं हैं. जरूरत पड़ने पर वह मंदिर जाते हैं और फिर बाहर निकलकर माथे से टीका मिटा लेते हैं.

आरजेडी एक परिवार और एक जाति की पार्टी: वहीं, लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के पिता तो सजायाफ्ता हैं. सुप्रीम कोर्ट से भी उनको सजा मिल चुकी है. ऐसे लोगों को जनता नकार चुकी है और आगे भी सत्ता में आने का मौका नहीं देगी. इसलिए वह एनडीए की नहीं अपनी और अपने परिवार की चिंता करें.

लालू पर भी बोला हमला: कैमूर पहुंचे बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल एक परिवार की पार्टी, एक जाति की पार्टी और 15 साल तक इन लोगों ने जो बिहार को लूटा है, वह सब जानते हैं. व्यापारीहो या डॉक्टर-इंजीनियर, किसी को आरजेडी की सरकार में नहीं छोड़ा गया.

महागठबंधन पर कसा तंज
मंत्री संजय सरावगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई मुख्यमंत्री तो कोई उपमुख्यमंत्री बनकर घूम रहा है.

उन लोगों को भी पता है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार जी को पुनः मुख्यमंत्री मान चुकी है और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री मान चुकी है.

ऐसे में इन फर्जी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनकर घूमने वालों का सपना कभी पूरा नहीं होगा.





Leave a Reply