MUZAFFARPUR

केंद्र, राज्य मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है.

पीएम मोदी नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता कर रहें हैं. उन्होंने कहा कि, विकास की गति बढ़ाने की जरूरत है.

नीति आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, “हमें विकास की गति बढ़ानी होगी. अगर केंद्र और सभी राज्य मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है.”

पीएम मोदी ने कहा कि, हमें एक लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए, 2047 तक विकसित भारत बनाना है. हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हर राज्य विकसित हो, हर शहर विकसित हो, हर नगर पालिका विकसित हो और हर गांव विकसित हो.

अगर हम इन बातों पर काम करेंगे तो हमें विकसित भारत बनने के लिए 2047 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि, हमें एक लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए, 2047 तक विकसित भारत बनाना है. हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हर राज्य विकसित हो, हर शहर विकसित हो, हर नगर पालिका विकसित हो और हर गांव विकसित हो.

अगर हम इन बातों पर काम करेंगे तो हमें विकसित भारत बनने के लिए 2047 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

नीति आयोग का शीर्ष निकाय शासी परिषद की बैठक का विषय ‘2047 में विकसित भारत के लिए विकसित राज्य’ है. पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है. जब हर राज्य विकसित होगा तो भारत विकसित होगा. यह इसके 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षा है.”

उन्होंने यह भी कहा, “राज्यों को अपने-अपने यहां सभी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के साथ वैश्विक मानकों के अनुरूप कम-से-कम एक पर्यटन गंतव्य विकसित करना चाहिए.” प्रधानमंत्री ने कहा, “एक राज्य, एक वैश्विक गंतव्य’ का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए. इससे पर्यटन गंतव्य के रूप में आस-पास के शहरों के विकास का रास्ता साफ होगा.”

नीति आयोग की शीर्ष इकाई शासी परिषद में सभी मुख्यमंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं.

पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की पहली बड़ी बैठक है. परिषद की पूर्ण बैठक आमतौर पर हर साल होती है और पिछले साल यह बैठक 27 जुलाई को हुई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.