MUZAFFARPUR

बिहार वाले सावधान! आज इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, जानें IMD का अलर्ट

पटना: बिहार में बारिश को लेकर 15 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इसमें 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान आंधी बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

इन जिलों में बारिश

वैशाली, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, बांका, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गया, नवादा और नालंदा में अगले तीन घंटे में आंधी बारिश के साथ वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.

जमुई में बारिश

जमुई को छोड़कर अन्य सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जमुई में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. जमुई के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

इन जिलों में वज्रपात

बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद आदि जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ वज्रपात हो सकती है. कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, छपरा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, मुंगेर, गया, नवादा, जमुई में येलो अलर्ट है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.