वैशाली के गोरौल प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय भाटौलिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल के ही जमीनदाता ने बुधवार सुबह विद्यालय में ताला जड़ दिया।

ताले के कारण स्कूली बच्चे परिसर में प्रवेश नहीं कर सके और उन्हें स्कूल के बाहर ही बैठना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड स्तरीय अधिकारी और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

कई घंटे की बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार ताला खोला गया और विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य दोबारा शुरू हो सका।

भवन निर्माण पर जताई आपत्ति
जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में नया भवन निर्माण कराया जा रहा है। इसी को लेकर जमीनदाता के एक पुत्र ने आपत्ति जताई और विरोधस्वरूप स्कूल में ताला लगा दिया।

सुबह जब शिक्षक और छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा देख सभी हैरान रह गए।

इसके बाद स्थानीय शिक्षकों ने ग्रामीणों से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।






Leave a Reply